फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   hatya ke jurm me saas ko saza

हत्यारोपी सास को दस वर्ष की कैद

Mon, 03 Oct 2016 08:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 03 Oct 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
hatya ke jurm me saas ko saza
कोर्ट - फोटो : डेमो फोटो
दहेज हत्यारोपी सास के विरुद्ध दोष साबित पाकर कोर्ट ने उसे दस वर्ष के सश्रम कारावास तथा दो हजार रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित किया। इस मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी प्रथम अमर पाल सिंह की अदालत में हुई। जबकि आरोपी ससुर साक्ष्य के अभाव में बाइज्जत बरी कर दिया गया।
विज्ञापन



अभियोजन के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड कस्बा निवासी चंदन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बहन माधुरी की शादी 28 अप्रैल 2004 को सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिनौली निवासी बलराम सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही माधुरी के ससुर पारस नाथ, सास भद्रावती सिंह व पत्नी संग्राम सिंह दहेज में सोने की चेन, बाइक टीवी-फ्रीज की मांग करते थे।
विज्ञापन


नहीं देने पर चार अक्टूबर 2005 माधुरी को जला दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में आरोप पत्र प्रेषित होने के बाद कोर्ट ने सुनवाई करते हुए आरोपी सास भद्रावती सिंह के विरूद्ध दोष साबित पाते हुए दोष सिद्ध करार दिया। उसे दस वर्ष के सश्रम कारावास तथा दो हजार रुपये से दंडित किया। वहीं ससुर पारस नाथ सिंह साक्ष्य के अभाव में बाइज्जत बरी कर दिए गए तथा आरोपी पत्नी संग्राम सिंह की दौरान विचारण मृत्यु हो गई है। अभियोजन की ओर से अपर डीजीसी भरत तिवारी तथा बचाव पक्ष से विनय प्रकाश राय ने पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed