फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Video of students jumping over college wall and leaving goes viral

Muzaffarnagar News: कॉलेज की दीवार फांदकर बाहर निकलते छात्रों का वीडियो वायरल

Wed, 26 Aug 2026 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Video of students jumping over college wall and leaving goes viral
तितावी। बघरा स्थित कल्याणकारी इंटर कॉलेज के छात्रों का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें कुछ छात्र कक्षा संचालन के दौरान कॉलेज प्रशासन से छिपकर परिसर से बाहर निकलते दिख रहे हैं। वे बैंक के ऊपर बनी दीवार से कूदकर बाहर जा रहे थे।
विज्ञापन

वायरल वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है। इसमें छात्र पढ़ाई के समय मुख्य रास्ते का उपयोग करने के बजाय दीवार फांदकर बाहर निकल रहे थे। छात्रों के इस तरह बाहर जाने से किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य कनकपाल रावत ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर छात्रों को चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद संबंधित छात्रों के परिजनों को विद्यालय बुलाया जाएगा। उन्हें मामले की जानकारी दी जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

छात्रों की निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। विद्यालय में आने वाले छात्रों की सुबह उपस्थिति दर्ज की जाएगी। इसके अलावा, छुट्टी के बाद भी छात्रों की उपस्थिति ली जाएगी। इससे यह पता चल सकेगा कि कौन छात्र विद्यालय आया और छुट्टी के समय परिसर से बाहर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed