{"_id":"6a8df781e64c9afac7026914","slug":"student-hangs-himself-after-being-scolded-by-elder-brother-pratapgarh-news-c-261-1-kmb1014-147107-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बड़े भाई ने डांटा, फंदे से लटका छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बड़े भाई ने डांटा, फंदे से लटका छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदीपनघाट कोतवाली क्षेत्र के रसूलाबाद उर्फ कोइलहा गांव में मंगलवार शाम पांच बजे चायल ब्लॉक पूर्व प्रमुख के सूअरबाड़े में 13 वर्षीय छात्र का शव धन्नी के सहारे गमछे के फंदे से लटका मिला। पुलिस की प्रारंभिक जांच में बड़े भाई की डांट से नाराज होकर किशोर के खुदकुशी करने की बात सामने आई है।
पप्पू मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनका बेटा प्रिंस (13) गांव के सरकारी विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ता था। परिजनों के मुताबिक, प्रिंस खाली समय में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सोनू कुमार के सूअरबाड़े में काम करता था। उसका बड़ा भाई रोहित (17) भी वहीं काम करता है।
बताया गया कि मंगलवार को भाई रोहित ने कुछ दिनों से बीमार चल रहे प्रिंस को समय पर दवा खाने और कुछ अन्य काम को लेकर फटकार लगाई थी। इसके बाद वह नाराज होकर घर से सूअरबाड़े की ओर चला गया था। कुछ देर बाद वहां सूअर बाड़े के अन्य लोग पहुंचे तो किशोर गमछे के फंदे से लटका था।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस डांट के साथ अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।