{"_id":"58a314b24f1c1b5833d857ba","slug":"dhamki-dekar-mangi-rangdari","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण व्यवसायी से धमकी देकर मांगी रंगदारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वर्ण व्यवसायी से धमकी देकर मांगी रंगदारी
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Tue, 14 Feb 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के बस स्टेशन के निकट निवासी स्वर्ण व्यवसायी गिरीश नारायण वर्मा से मोबाइल पर धमकी देकर पचास हजार रुपये रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
उभांव पुलिस को दिए गए तहरीर में गिरीश ने उल्लेख किया है कि बीते रविवार को शाम उनके मोबाइल पर फोन आया।
कॉल करने वाले ने मोबाइल पर धमकी दी कि 50 हज़ार रुपये दे दो, अन्यथा पूरे परिवार की खैर नहीं है। धमकी से सहमे गिरीश ने पुलिस को तहरीर देकर रंगदारी मांगने वाले के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। सीओ रसड़ा श्रीराम ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। बताया कि जल्द ही रंगदारी मांगने वाले की खोजबीन कर निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। व्यवसाई से रंगदारी मागने की घटना से लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहें हैं।