फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   current ki jad me akar maut

करेंट की जद में आने से बालक की मौत

Mon, 18 Jul 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 18 Jul 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
current ki jad me akar maut
बिजली
थाना क्षेत्र के बिच्छीबोझ गांव में सोमवार की सुबह विद्युत पोल के सपोर्ट  तार में करेंट आ जाने से एक बालक बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने  उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने  मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिच्छीबोझ नहर के समीप  बलिया-सिकंदरपुर मुख्य मार्ग पर बालक के शव को रखकर चक्काजाम कर मुआवजे की  मांग करने लगे।
विज्ञापन


जिसके कारण सड़क के दोनों तरफ़ वाहनों की लंबी कतार लग गई।  सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सिकंदरपुर बृजेश शुक्ला व नायब तहसीलदार  महेन्द्र प्रसाद द्वारा मुआवजा दिलाए जाने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।   जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के  बिच्छीबोझ गांव निवासी बिजेन्द्र चौहान का दस  वर्षीय पुत्र रोहित घर के बगल  में अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था।
विज्ञापन


तभी वह विद्युत खंभे के सर्पोट तार को पकड़ खड़ा होना चाहा। वैसे ही पहले से उतरे करेंट की जद में आकर बेहोश  होकर गिर गया। जिसे पास के लोगों ने सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां  चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सिकंदरपुर-बलिया  मुख्य मार्ग पर शव रख चक्काजाम कर दिया। इस मौके पर रवि राय, मदन चौहान,  अखिलेश गोड़, भारतेंदु राय, महादेव चौहान, धनंजय, सुशील, नंदू चौहान,  धर्मेंद्र चौहान, मुन्नीलाल यादव, अवधेश यादव, राजेन्द्र, शैलेंद्र आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed