फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Family members lodged a complaint regarding the incident where a fan fell on a student at school.

Ghaziabad News: परिजनों ने स्कूल में छात्र पर पंखा गिरने मामले में दी शिकायत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Family members lodged a complaint regarding the incident where a fan fell on a student at school.
साहिबाबाद। राजेंद्र स्थित एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र अवनीत डागर के सिर पर सोमवार को छत का चलता पंखा गिरने के मामले में परिजनों ने थाने में शिकायत दी है। निस्तौली निवासी राजीव प्रधान ने पुलिस को बताया कि उनके भतीजे अवनीत डागर सिर पर 10 अक्तूबर को पंखा गिरने से घायल हुआ था। अवनीत के सिर में चोट आई, उसके दो दांत टूट गए और होंठ बुरी तरह से कट गया। होंठ पर छह टांके आए हैं। घटना के बाद से अवनीत दहशत में है और खाना भी नहीं खा पा रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर स्कूल प्रबंधन को बुलाकर पूछताछ की है। वहीं, स्कूल प्रबंधक का कहना है कि हम छात्र के उपचार का खर्चा उठाने को तैयार हैं। वहीं, एसीपी शालीमार गार्डन का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। उसके बाद ही प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed