{"_id":"6acd49da856a0a08b10a2b3c","slug":"checking-continues-at-up-border-for-fourth-consecutive-day-police-keep-an-eye-on-vehicles-going-to-delhi-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-25338-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लगातार चौथे दिन भी यूपी बॉर्डर पर चेकिंग, दिल्ली जाने वाले वाहनों पर पुलिस की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लगातार चौथे दिन भी यूपी बॉर्डर पर चेकिंग, दिल्ली जाने वाले वाहनों पर पुलिस की नजर
विज्ञापन
थाना इंदिरापुरम में बैठे हिंदु रक्षा दल के कार्यकर्ता। स्रोत वीडियोग्रेब
कौशांबी। यूपी बॉर्डर पर चौथे दिन भी पुलिस की वाहन जांच जारी रही। दिल्ली जाने वाले वाहनों पर पुलिसकर्मियों ने नजर रखी और बॉर्डर से गुजरने वाले वाहनों की निगरानी की। इस दौरान बॉर्डर पर स्थिति सामान्य रही। आने जाने के दौरान किसी तरह की बड़ी अव्यवस्था नहीं रही। पुलिसकर्मी बॉर्डर पर तैनात रहकर आने-जाने वाले वाहनों की गतिविधियों पर नजर बनाए रहे।
बॉर्डर पर लगातार चौथे दिन चेकिंग जारी रहने के चलते यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को पुलिस ने जांच के बाद ही जाने दिया। हालांकि सोमवार को लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। संदिग्ध दिखने वाले लोगों से सोमवार भी पूछताछ की गई। चेकिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया। हालांकि, बॉर्डर पर हालात सामान्य रहे। पुलिस की ओर से बॉर्डर पर निगरानी जारी रखे जाने के बीच इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।
थाने में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने बनाई वीडियो, वायरल
हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं की यूपी बॉर्डर से हिरासत में लेकर इंदिरापुरम थाने लाए गए, जहां उन्होंने दो मिनट 27 सेकेंड का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला। यह वीडियो जमकर वायरल हुआ। इसके बाद सवाल थाने में पुलिसकर्मी के सामने वीडियो बनाने पर पुलिसिंग पर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो में अध्यक्ष पिंकी चौधरी का बेटा हर्ष चौधरी और अन्य कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं। हालांकि अमर उजाला किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।