फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Driver and cleaner trapped in the cabin following an accident on NH-9; rescued after being cut out using a hydraulic cutter.

Ghaziabad News: एनएच-9 पर हादसे में केबिन में फंसे चालक व क्लीनर, हाइड्रोलिक कटर से काटकर बाहर निकाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Driver and cleaner trapped in the cabin following an accident on NH-9; rescued after being cut out using a hydraulic cutter.
मसूरी। एनएच-9 पर अहसान होटल के पास सोमवार तड़के बारिश के दौरान दो मालवाहकों की भिड़ंत हो गई। किसी तरह केबिन में फंसे चालक और क्लीनर को हाइड्रोलिक कटर से काटकर बाहर निकाला गया। एसीपी सुनील कुमार ने बताया कि सुबह करीब पौने पांच बजे इंजन में पानी जाने से एक छोटा मालवाहक वाहन बंद होकर सड़क किनारे खड़ा था। चालक तहसीन व क्लीनर आकिब निवासी हेमपुर बुजुर्ग, चांदपुर, बिजनौर उसी में बैठे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान पीछे से आ रहा तेज रफ्तार दूसरा मालवाहक उसमें जा घुसा। टक्कर में पीछे वाले मालवाहक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके चालक सुनील कुमार (40) व क्लीनर जोगेंद्र (30) निवासी ग्राम बरोरा, थाना खुदागंज, जिला शाहजहांपुर अंदर ही फंस गए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के प्रयासों के बाद भी जब दोनों बाहर नहीं निकल सके, तो अग्निशमन विभाग की टीम ने हाइड्रोलिक कटर से गाड़ी के लोहे को काटकर दोनों घायलों को सकुशल बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस से दोनों को इलाज के लिए सीएचसी डासना भेजा गया। सीएफओ सौरभ सिंह ने बताया कि दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed