फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young man thrashed by locals after arriving to meet a woman he befriended on Instagram; video goes viral.

Ghaziabad News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से मिलने पहुंचे युवक की लोगों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Young man thrashed by locals after arriving to meet a woman he befriended on Instagram; video goes viral.
गाजियाबाद। थाना कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड स्थित एक होटल के बाहर सोमवार सुबह एक युवती से मिलने पहुंचे दूसरे धर्म के एक युवक की लोगों ने जमकर धुनाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्टाग्राम के जरिये युवती से दोस्ती होने के बाद जब युवक उससे मिलने पहुंचा, तो होटल के बाहर विवाद हो गया। मारपीट के दौरान आसपास भारी भीड़ एकत्र हो गई, जिससे मार्ग पर जाम जैसे हालात पैदा हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवक उसकी पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इंस्टाग्राम के माध्यम से एक युवती से युवक की दोस्ती हुई थी और वह उससे मिलने आया था। दोनों पहले एक होटल पहुंचे, लेकिन पहचान पत्र देखने के बाद होटल प्रबंधन ने कमरा देने से मना कर दिया। इसके बाद वह युवती को दूसरे होटल ले जाने लगा। आरोप है कि इस दौरान युवती ने वहां मौजूद लोगों से मदद मांगी। इसके बाद लोगों ने युवक को पकड़कर उसके साथ मारपीट की और बाद में उसे कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय संयोजक गौरव सिसोदिया ने बताया कि युवक गजरौला से हिंदू युवती से मिलने आया था। उन्होंने इस मामले को लव जिहाद से जोड़कर आरोप लगाए हैं। एसीपी उपासना पांडे ने बताया कि पूर्व से परिचित एक युवक और युवती होटल में मिलने गए थे, जहां कुछ लोगों ने इसका विरोध करते हुए युवक के साथ मारपीट की। इस मामले में दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो के आधार पर सभी तथ्यों की छानबीन की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed