{"_id":"6acd47923969f8265302002d","slug":"stolen-bikes-hidden-in-bushes-two-arrested-hathras-news-c-58-1-sdb1001-103078-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: झाड़ियों में छिपाकर रखते थे चोरी की बाइक, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: झाड़ियों में छिपाकर रखते थे चोरी की बाइक, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
सादाबाद पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोर। स्रोत : पुलिस
- फोटो : Archive
पुलिस ने चोरी की तीन बाइकों के साथ सोमवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बाइक चोरी कर ताजपुर बंबा के पास झाड़ियों में छिपाकर रखते थे। पुलिस के मुताबिक, वे बाइकों को बेचने जा रहे थे। चेकिंग के दौरान पकड़े गए।
कोतवाल विजय कुमार सिंह के मुताबिक, कस्बे में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मई-ताजपुर रोड से रजत पुत्र मुकेश और प्रशांत राजौरिया पुत्र सुरेशचंद निवासी गांव गढ़ उमराव सादाबाद को गिरफ्तार किया गया।
ताजपुर बंबा के पास छिपाते थे बाइक
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मिलकर बाइक चोरी करते थे और उन्हें ताजपुर बंबा के पास झाड़ियों में छिपा देते थे। समय अधिक बीतने के कारण उन्हें चोरी की घटनाओं की तारीखें याद नहीं थीं। पुलिस के अनुसार, दोनों बरामद बाइक बेचने के लिए निकले थे, तभी उन्हें पकड़ लिया गया।