फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Arrested for making fake ID

फर्जी आईडी बनाते रंगे हाथ दो गिरफ्तार

Thu, 23 Nov 2017 10:33 PM IST
ballia
ballia Updated Thu, 23 Nov 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Arrested for making fake ID
aadhar card
नगर निकाय चुनाव को देखते हुए साईबर कैफे व कम्प्यूटर की दुकानों पर डीएम द्वारा बनाई टीम द्वारा औचक छापेमारी की गयी। इसमें दो दुकानदारों को फर्जी आईडी आदि बनाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। जिन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र विक्रम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार पांडेय व सीआरओ त्रिभुवन नाथ विश्वकर्मा व ई-डिस्टिक्ट मैनेजर अभिजात सिंह की टीम शहर में साइबर की दुकानों पर औचक छापेमारी कर रही थी। कलेक्ट्रेट में टीम पहुंची तो एक कंप्यूटर व फोटो स्टेट की दुकान पर कई आईडी सामने ही टेबल पर रखी मिली। पता चला कि फर्जी आईडी बनाने का काम यहां से होता है। दुकानदार को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


सिकन्दरपुर कस्बे में भी गुरुवार को फर्जी आईडी बनाने वाला एक दुकानदार सन्तोष वर्मा निवासी पंदह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इसका जनसेवा केंद्र का लाइसेंस पंदह गांव में चलाने का था लेकिन कस्बे में फोटो स्टेट की दुकान में चलाता था। सिकन्दरपुर एसडीएम राजेश यादव, सीओ व एसओ भी कस्बे में साइबर की दुकानों पर जांच पड़ताल कर रहे थे कि स्टेशन रोड़ स्थित ओम फोटो स्टेट की दुकान पर बड़ी संख्या में आधार कार्ड आदि जैसी कई सारी आईडी दिख गई। इसका जनसेवा केंद्र का लाइसेंस पंदह में चलाने का था। इस पर मौके से ही पुलिस ने गिरफ्तार करके थाने लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed