फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   असलहा संग फरार अपराधी गिरफ्तार

असलहा संग फरार अपराधी गिरफ्तार

Tue, 26 Mar 2019 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
असलहा संग फरार अपराधी गिरफ्तार
बलिया। मनियर पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को घाघरा नदी के दियारा के टुकड़ा नंबर-दो से एक तमंचा व दो कारतूस के साथ बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत चालान कर दिया।
विज्ञापन

पकड़ा गया आरोपी मनियर कस्बा के वार्ड नंबर-दो निवासी विमल उर्फ विमलेश सिंह पुत्र नथुनी सिंह है। मनियर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अभियुक्त टुकड़ा नं. दो घाघरा नदी के दियरा में अवैध शस्त्र बना रहा है। जिसे गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक मनियर ने हमराहियों के साथ घेराबंदी किया और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के एक कट्टा, दो जिंदा कारतूस व दो अर्द्ध-निर्मित कट्टा बरामद किया। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि असलहा बनाकर बिहार व उप्र में सप्लाई कर देते है। मनियर प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त ने वर्ष 2018 में अपने साथी घनश्याम उपाध्याय, गोलू तिवारी व बब्लू सिंह के साथ 3.5 लाख रुपये की सुपारी लेकर छत्तीसगढ़ के थाना सिरमिट्टी के शंकर पासवान (मूल निवासी बक्सर) की हत्या कर फरार हो गये थे। जिनके ऊपर छत्तीसगढ़, बिलासपुर पुलिस अधीक्षक की तरफ से अभियुक्त विमल सिंह उर्फ विमलेश सिंह के ऊपर ईनाम की घोषणा की गयी थी। अभियुक्त थाना मनियर के रजिस्टर्ड गैंग डी-32 व थाना मनियर से टाप टेन की सूची का अपराधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed