फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दो गुमटियों का ताला तोड़ हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ किया

दो गुमटियों का ताला तोड़ हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ किया

Mon, 19 Mar 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
दो गुमटियों का ताला तोड़ हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ किया
सुखपुरा। थाना क्षेत्र के करनई चट्टी पर रविवार की रात चोरों ने दो पान की गुमटियों का ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों रुपयों के सामान वुरा लिए। भुक्तभोगियों की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर करनई चट्टी पर सुरेश चौरसिया एवं दयाशंकर चौरसिया के पान की गुमटियां आमने सामने हैं । दोनों दुकानें काफी चलती भी हैं। रविवार की शाम प्रतिदिन की तरह दोनों अपनी-अपनी दुकानों को बंद कर घर चले गए। सोमवार को तड़के जब दोनों दुकान खोलने पहुंचे तो गुमटियों का ताला टूटा और सामान बिखरा पड़ा देखकर भौचक रह गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने फोन से घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी । कई घंटा बाद पुलिस पहुंची और आवश्यक जानकारी हासिल की। सुरेश चौरसिया ने पुलिस को दी गई लिखित तहरीर में पान मसाला , कीमती सिगरेट लगभग 40 हजार के सामान, दयाशंकर ने 25 हजार रूपये नगद, कीमती सिगरेट, पान मसाला, जर्दा कुल 35 हजार रूपये के सामानों की चोरी की जानकारी दी है । चोरी की घटना से क्षेत्र के दुकानदारों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed