फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   छापेमारी के बाद अधिकारियों ने किया फ्लोर मिल

छापेमारी के बाद अधिकारियों ने किया फ्लोर मिल

Sat, 16 Feb 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
छापेमारी के बाद अधिकारियों ने किया फ्लोर मिल
बलिया। शहर से करीब पांच किमी दूर सागरपाली स्थित एक फ्लोर मिल पर शनिवार को सदर तहसीलदार ने छापेमारी की। यहां पर करीब डेढ़ हजार बोरियों में रखा सरकारी गेहूं मिला। तहसीलदार की सूचना पर जिला विपणन अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी के अलावा फेफना थाना पुलिस पहुंची और घंटो छानबीन चलती रही। शाम को अधिकारियों ने मिल को सील कर दिया।
विज्ञापन

किसी ने सदर एसडीएम अश्विनी कुमार श्रीवास्तव को सूचना दी कि सागरपाली स्थित फ्लोर मिल में सरकारी अनाज रखा गया है। सूचना मिलते ही एसडीएम ने तहसीलदार गुलाब चंद्रा को छापेमारी का निर्देश दिया। इसके बाद तहसीलदार ने फेफना पुलिस व दो लेखपालों के साथ सागरपाली स्थित फ्लोर मिल पर छापा मारा। मौके पर सरकारी बोरियों में गेहूं रखा मिला लेकिन पैकिंग नहीं की गई थी। इसके बाद तहसीलदार ने जिला विपणन अधिकारी नरेंद्र तिवारी के साथ ही क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी व मंडी सचिव को मौके पर बुलाया और करीब तीन घंटे से अधिक समय तक जांच पड़ताल की। तहसीलदार की मानें तो खाद्य एवं रसद विभाग की 1500 बोरियों में गेहूं रखा मिला है। तहसीलदार ने बताया कि यह बोरियां कहां से आईं और गेहूं कहां से आया इसकी जांच की जाएगी। कहा कि इस मामले की रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को भेजी जाएगी और जिलाधिकारी के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि इसको देखते हुए मिल को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed