फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सड़क हादसे में आठ घायल

सड़क हादसे में आठ घायल

Tue, 14 Aug 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में आठ घायल
बलिया। बलिया-सोनवली मार्ग पर सोमवार की सुबह सुखपुरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत दो स्थानों पर सड़क हादसे में बालक, महिला सहित आठ लोग घायल हो गए। सभी को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीरा बस्ती गांव के समीप कमांडर जीप एवं पिकअप की टक्कर हो गई, जिसमें जीप मे सवार पांच लोग घायल हो गए। जीप सिकन्दरपुर से सवारी भर कर मुखयालय आ रहा था। इसबीच जिराबस्ती गांव के समीप पिकअप से टक्कर हो गई। जिसमें बैरिया थाना क्षेत्र के नवका टोला निवासी पिंटू सिंह (30) पुत्र अशोक सिंह, सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के बंसीबाजार निवासी पूनम सिंह (30) पत्नी रितेश प्रकाश सिंह,आयू (06) पुत्र अशोक सिंह, डोमनपुरा निवासी मन्ना गुप्ता (23) मिश्रचक निवासी बब्बन राजभर (55) लालूप्रसाद (80) एवं डायल 100 के सिपाही रादरस राम घायलों मे शामिल है। सभी जीप से बलिया आ रहे थे। उधर सुखपुरा थाना क्षेत्र के भरवारा गांव के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया घायलों में गड़वार थाना क्षेत्र के पड़वार निवासी शंभू नाथ यादव (50) रामजी यादव (50) एवं रमेश यादव (30) तीनों एक बाइक पर सवार होकर बलिया आ रहे थे वह बाइक में पेट्रोल लेने भरखरा टंकी पर जा रहे थे। इसबीच एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें तीनो घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed