फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दो पक्षों में मारपीट में पांच लोग घायल

दो पक्षों में मारपीट में पांच लोग घायल

Mon, 28 Jan 2019 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट में पांच लोग घायल
नगरा। थाना क्षेत्र के विसुनपुरा चट्टी पर रविवार को आधी रात मे रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में ग्राम प्रधान सहित पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को पीएचसी पहुंचाया, जहां के चिकित्सकों ने सभी को बलिया सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। भीमपुरा नं. दो के ग्रामप्रधान राकेश कुमार यादव उर्फ मुन्ना अपने दो सहयोगियों सहित रात में कहीं से निमंत्रण करने गए हुए थे। वहां से वापस लौटते समय रास्ते में दूसरे पक्ष के एक युवक से विवाद हो गया। युवक ने मोबाइल से घर सूचना दे दी। उसके घर के लोग विसुनपुरा चट्टी पर ग्राम प्रधान का इंतजार कर रहे थे। चट्टी पर पहुंचते ही दोनो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में भीमपुरा गांव निवासी ग्राम प्रधान राकेश यादव (40), वीरेंद्र कुमार यादव (35), भूपेंद्र शर्मा (28) व दूसरे पक्ष के सूर्यजीत शर्मा (30), रामअवध शर्मा (55) घायल हो गए। घटना के बाद से दोनो पक्षों में तनाव बना हुआ है। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, लेकिन तहरीर न मिलने के कारण पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed