फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बिजली गिरने से युवक की मौत

बिजली गिरने से युवक की मौत

Mon, 10 Jul 2017 11:11 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
बिजली गिरने से युवक की मौत
नरहीं। थानान्तर्गत दुलारपुर गांव में सोमवार की सुबह बिजली गिरने से उपेंद्र सिंह पटेल (28) पुत्र रामायण की मौके पर मौत हो गई । जबकि गोरख (55) पुत्र झुरी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना उस समय घटित हुई जब उपेन्द्र अपने खेत पर धान की रोपाई करने के लिए काम कर रहा था, तभी आकाश में बिजली कड़की और वह उसकी चपेट में आ गया। बिजली गिरने पर उपेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि थोड़ी दूरी पर काम कर रहे गोरख भी इसकी चपेट में आने से घायल हो गए। पुलिस ने ग्राम प्रधान संजय सिंह के सहयोग से लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि घायल गोरख को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। उपेन्द्र की शादी अभी कुछ वर्षों पहले ही हुई थी। उसके दो बच्चे हैं जिसमें चार साल की एक बेटी और ढाई साल का बेटा है। उपेन्द्र भी अपने पिता के पांच संतानों में चौथे नम्बर का था। सावन के पहले ही दिन गांव में हुए इस प्राकृतिक आपदा से पूरे गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed