फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अधिसिझुआ डबल मर्डर का एक आरोपी गिरफ्तार

अधिसिझुआ डबल मर्डर का एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 25 Jun 2017 11:43 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
अधिसिझुआ डबल मर्डर का एक आरोपी गिरफ्तार
रेवती। थाना क्षेत्र के अधिसिझुआ में हुए डबल मर्डर केस के मामले में स्थानीय पुलिस तथा स्वाट की टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर बैरिया थाना क्षेत्र के चिरैया मोड़ के पास से एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। इसका खुलासा करते हुए रेवती एसएचओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली के अधिसिझुआ डबल मर्डर का एक आरोपी बैरिया थाने के चिरैया मोड़ के पास कहीं भागने की फिराक में खड़ा है। मुखबिर की बातों को गंभीरता से लेते हुए स्वाट प्रभारी रामाश्रय राय के साथ चिरैया मोड़ पहुंचे।
विज्ञापन

जहां पुलिस को देख आरोपी भागने लगा। जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पकड़ा गया आरोपी बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के शीतलदवनी गांव निवासी कुंजविजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह है। बताया कि 23 मई को रेवती थाना क्षेत्र के अधिसिझुआ दियारा स्थित लालता बाबा की कुटिया के पास स्थित कुंए में दो युवकों का शव मिला था। जिनकी हत्या गोली मारकर की गई थी। शव की शिनाख्त बिहार प्रांत के छपरा जिले के मढौरा थाना क्षेत्र के नव्या निवासी संतोष सिंह उर्फ लाल ठाकुर तथा इसी प्रांत व जिला के मढौरा थाना के नरहरपुर निवासी लाल मोहन सिंह के रूप की गई थी।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed