फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   फरार चले रहे इनामियां बदमाश गिरफ्तार

फरार चले रहे इनामियां बदमाश गिरफ्तार

Fri, 11 Jan 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
फरार चले रहे इनामियां बदमाश गिरफ्तार
बलिया/भीमपुरा। हत्या के एक मामले में फरार चल रहे 25 हजार का इनामियां बदमाश को भीमपुरा पुलिस ने गुरुवार की शाम महदेवा बार्डर से असलहे के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के मनोरंजन हाल में शुक्रवार को खुलासा करते हुए नवागत पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी भीमपुरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर दुगौली निवासी हरिकेश यादव पुत्र स्व. गनेश यादव है। जिसके पास से पुलिस ने एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया। बताया कि वर्ष 2003 में आरोपी हरिकेश यादव ने गांव के ही जयप्रकाश यादव पुत्र शिवलाल यादव के साथ मिलकर गांव के ही जोगिंदर यादव पुत्र शिवपूजन यादव की गला काटकर गांव स्थित भट्ठे में हत्या कर दिया था। इस मामले में हरिकेश यादव को न्यायालय बलिया द्वारा 19 अक्तूबर 2004 को आजीवन कारावास की सजा दी गई थी। जिसके विरूद्घ आरोपी ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद में 19 जनवरी 2010 में अपील किया था। जिसमें सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने 20 जुलाई 2016 को खारिज कर चार सप्ताह के अंदर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया था। लेकिन आरोपी आत्मसमर्पण करने के बजाय फरार हो गया। जिसके गिरफ्तारी के लिए न्यायाधीश/ एफटीसी प्रथम बलिया द्वारा एक नवंबर 2018 को एनबीडब्लू आदेश दिया था। इसके बाद तत्कालीन पुलिस अधीक्षक द्वारा दो जनवरी 2019 को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गुरुवार की देर शाम एडिशनल एसपी विजय पाल सिंह व रसड़ा सीओ केपी सिंह के कुशल निर्देशन में भीमपुरा थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय आरोपी की तलाश में जुटे हुए थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि मामपुर महदेवा वार्डर के समीप कही भागने की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर हरिकेश यादव को दबोच लिया। तलाशी के दौरान एक अवैध असलहा व दो जिंदा कारतूस बरामद किया। इसका दूसरा साथी जयप्रकाश छह माह पूर्व जेल जा चुका है। आरोपी के विरूद्घ भीमपुरा थाने में विभिन्न मामलों में पांच मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय, उपनिरीक्षक मुरारी मिश्र, का. दयाशंकर पांडेय, मनोज गुप्ता, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed