फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   असंतुलित होकर टेंपो पलटा, दो लोग घायल

असंतुलित होकर टेंपो पलटा, दो लोग घायल

Sat, 24 Mar 2018 10:35 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
असंतुलित होकर टेंपो पलटा, दो लोग घायल
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के बलिया बासडीह मार्ग स्थित शांति मेडिकल इंस्टीट्यूट मझौली के समीप शनिवार की सुबह एक टेंपो असंतुलित होकर गड्ढे में पलट गया। आसपास के लोगों ने दबे लोगों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। रेवती थाना क्षेत्र के दतहा निवासी टेंपो चालक शनिवार की सुबह सवारी लेकर मुख्यालय पहुंचा। उधर से वापस आते समय चालक ने टेंपो में सवारी बैठाते चला। शंकरपुर से एक दूसरे टेंपो चालक ने ओवरटेक करने लगा। मझौली के पास पहुंचा था कि ओवर टेक कर रहा टेंपो के आगे ब्रेक लगा दिया। जिससे पीछे चल रहा टेंपो ने भी ब्रेक मार दिया। जिससे टेंपो असंतुलित होकर पलट गया। आसपास के लोगों ने टेंपो में दबे लोगों को शीशा तोड़कर बाहर निकला। सभी घायलों को आसपास के लोगो द्वारा एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। घायलों में टेम्पो चालक दतहां निवासी प्रभाकर सिंह (35) और गजिया पुर निवासी अजय यादव (20) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed