फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अंतरजनपदीय दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

अंतरजनपदीय दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

Thu, 11 Jan 2018 11:33 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
अंतरजनपदीय दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा
बलिया। स्वाट टीम व नरही पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार की सुबह दो अंतरजनपदीय शातिर लुटेरों को पिस्टल व कारतूस के साथ नारायणपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपी गाजीपुर के रेवतीपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

नरहीं एसओ सुनिल कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी गाजीपुर जनपद के रेवतीपुर निवासी रोहित कुमार पुत्र कन्हैया राम तथा गाजीपुर जिले के रेवतीपुर थाना के भीष्म रामदेव राय का टोला निवासी रामजी राम पुत्र रामनगीना राम ने पूछताछ में बताया कि नरही थाना क्षेत्र के कोटवा नारायणपुर गेस्ट हाउस में 16 सितंबर 2017 को साहिल चौरसिया को गोली मारकर बाइक लूटा था। इसके अलावा 17 नवंबर 2017 को कोरंटाडीह बैंक से पैसा निकाल कर अपने घर जा रहे जनार्दन तिवारी से 28 हजार रुपये छीन लेना तथा रसड़ा रेलवे क्रासिंग के आगे मऊ रोड पर दीपक पांडेय को गोली मारकर बाइक छीनने का प्रयास करने की बात कबूल किया है। बताया कि इनके द्वारा जनपद के अतिरिक्त आस-पास के जनपदों में भी अपराध करने की घटना को स्वीकार किया गया है। जिनके पास से एक अदद पिस्टल व दो जिंदा कारतूस के साथ ही लूट के 5200 रुपये बरामद किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed