{"_id":"57f661634f1c1b9b06270db4","slug":"2-choron-ko-pakad-kar-police-ko-saumpa","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो चोरों को पकड़ पुलिस को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो चोरों को पकड़ पुलिस को सौंपा
ब्यूरो,अमर उजाला ब्यूरो,बलिया
Updated Thu, 06 Oct 2016 08:06 PM IST
विज्ञापन
सीताकुंड में ग्रामीणों द्वारा पकड़े चोरों के बारे में पूछताछ करते हल्दी थानाध्यक्ष सुरेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीताकुण्ड गांव में बुधवार की देर रात करीब बारह बजे एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ का पुलिस को सौंप दिया। कुछ देर बाद भोर में पुन: एक ग्रामीणों ने दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। हल्दी थाना क्षेत्र के सीताकुण्ड गांव निवासी सचिन तिवारी के छत से रात के करीब 12 बजे एक चोर कूदकर भाग रहा था।
जिसे लोगों ने देख लिया और दौड़ाकर उसे दबोच लिया। पूछताछ में चोरी के आरोपी ने ग्रामीणों बताया कि चोरी करने की नियत से तीन साथी गांव में घुसे हैं। अभी ग्रामीण पूछताछ कर रही रहे थे कि पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिससे ग्रामीणों ने चोर को पुलिस को सौंप दिया। दो अन्य चोर गांव में घुसे होने की जानकारी ग्रामीणों द्वारा देने के बाद भी पुलिस उसे नजरअंदाज कर चोर को अपने साथ लेकर चली गई।
इसके बाद ग्रामीण दो अन्य चोरों को खोजने लगे। तभी भोर में गांव के मस्जिद के समीप दूसरा चोर ग्रामीणों को देख भागने लगा। जिसे सड़क पर दौड़ रहे युवकों ने पकड़ लिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दे दी। सूचना के करीब तीन घंटे बाद पहुंचे एसओ सुरेश सिंह से रात में पुलिस द्वारा गश्त नहीं करने की शिकायत की तो वे ग्रामीणों पर आग बबूला हो गए और कानून समझाने की बात कहते हुए चोरी के आरोपी युवक को लेकर चले गए। पुलिस की कार्यशैली से ग्रामीणों में नाराजगी है। पीड़ित द्वारा थाने में तहरीर दे दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।