फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   चोरी की पांच बाइक बरामद, दो चोर गिरफ्तार

चोरी की पांच बाइक बरामद, दो चोर गिरफ्तार

Thu, 26 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
चोरी की पांच बाइक बरामद, दो चोर गिरफ्तार
सहतवार (बलिया)। वाहन चोरी की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सहतवार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इसके तहत सहतवार पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटर साइकिलें बरामद कर विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह साढ़े छह बजे के करीब सहतवार थाने के थानाध्यक्ष शमीम अली सिद्दकी अपने हमराहियों के साथ महाधनपुर बंधे की तरफ गश्त पर थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दो मोटरसाइकिल चोर चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ बंधे पर जा रहे हैं। सहतवार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 63 टीएस बन्धे के पास चोरों पर निगाह रखनी शुरू कर दी। तभी दो युवक दो मोटरसाइकिल पर आते हुए दिखाई दिए। सहतवार पुलिस ने दोनों युवकों को रोकने के लिए कहा। दोनों युवक पुलिस को देखते ही भागने लगे। जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ करने पर युवकों ने अपना नाम सुनील कुमार यादव उर्फ मुलायम पुत्र स्व. रामपति यादव निवासी भोपालपुर थाना रेवती व अजय यादव पुत्र बच्चालाल यादव निवासी भोजछपरा थाना रेवती बताया तथा साथ लिए दोनों मोटर साइकिल हीरो होंडा सीडी डीलक्स व हीरो प्रो चोरी का बताया। दोनों की निशानदेही पर सुनीलकुमार यादव उर्फ मुलायम के घर से तीन और मोटर साइकिल, एक अपाचे काले रंग की बिना नंबर प्लेट व स्पलेंडर प्लस बरामद की। बाइकों को कब्जे में लेने के साथ दोनों चोरों को संबंधित धारा में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed