{"_id":"5af328b14f1c1bb56a8b88c3","slug":"181525885105-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घरों में लाखों के जेवरात चोरों ने उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन घरों में लाखों के जेवरात चोरों ने उड़ाया
Updated Wed, 09 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के पिलुई में चोरों ने मंगलवार की रात एक ही गांव में तीन घरों में नगदी व जेवर चुरा लिए। पीड़ित परिवारों को घटना की जानकारी बुधवार की भोर में हुई। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।
थाना क्षेत्र के पिलुई निवासी व भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष गनेश सिंह के परिवार के सदस्य भोजन करने बाद छत पर सोनेे चले गए। इसी बीच चोरों ने दरवाजा का कुंडी तोड़ लाखों रुपये के गहने व सामानों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित गनेश सिंह ने बताया कि वे बाहर कमरे में सोये थे। जब भोर में नींद टूटी तो दरवाजा खोलने की कोशिश की। जब दरवाजा नहीं खुला तो छत पर सोई औरतों को फोनकर जगाया। इसके बाद दरवाजा खोला गया। उन्होंने बताया कि दो जोड़ी सोने का कर्णफूल, चार जोड़ी चांदी का पायल , चार पीस बिछिया व चार हजार रुपये नगदी पर हाथ साफ कर दयिा। इसी तरह नंदजी सिंह के घर से चोरों ने सोने का हार, सोने का एक जोड़ी कानबाली, सोने की नाक की नथिया, मांगटीका व चांदी की एक जोड़ी पायल तथा छह हजार रुपए नगद चुरा ले गए। इसी रात अकबर पुत्र अलवास के घर में चोरी की। जिसमें सोने का चार थान गहना और चांदी के 13 थान गहने के साथ ही 60 हजार रुपए नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित के अनुसार अकबर के घर मई के अंतिम सप्ताह में लड़का एवं लड़की की शादी है। शादी के उद्देश्य से गहने बनाए गए थे और पैसे रखे गए थे, जिसे चोरों ने चुरा लिया।