फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर

Fri, 16 Feb 2018 11:32 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर
रेवती। रेवती बैरिया मुख्य मार्ग पर एक एजुकेशन सेंटर के पास गुरुवार की रात साढ़े आठ बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। तीनों एक ही बाइक से मुंडन संस्कार से लौट रहे थे। घायलों को सीएचसी पहुुंचाया गया। जहां एक की हालत गंभीर देख चिकित्सको ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि यदि युवक हेलमेट पहने होता तो उसकी जान बच सकती थी। बताया जाता है कि रेवती के वार्ड नंबर 5 निवासी अमर नाथ साहनी (20) पुत्र बेंगा साहनी अपने रिश्तेदार जितेंद्र साहनी (28) पुत्र लालबहादुर साहनी निवासी पकड़ीतर, बयासी थाना सेमरी जिला बक्सर एवं मुनीब साहनी (18) निवासी नौका टोला बैजनाथ छपरा के साथ बाइक द्वारा रिश्तेदारी में थाना बैरिया के इब्राहिमाबाद में मुंडन संस्कार में भाग लेने गए थे। जहां से वह रात में लौट रहे थे। रेवती- बैरिया मार्ग पर स्थित मन:स्थली एजुकेशन सेंटर के सामने बैरिया की ओर से आ रही तेज गति की अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दो सवार बुरी तरह घायल हो गए। तीसरा किसी प्रकार बाइक से कूद पड़ा, वह भी मामूली रूप से जख्मी हो गया। सभी घायलों को सीएससी रेवती पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जितेन्द्र को मृत घोषित कर दिया तथा गंभीर रूप से घायल मुनीब साहनी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं अमन साहनी को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया। सूचना मिलते ही सीओ बैरिया उमेश यादव, थानाध्यक्ष सुरेश सिंह तथा थानाध्यक्ष सहतवार सुनील कुमार मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल पहुंचवाया। सीओ ने बताया कि ट्रक के चालक श्रीभगवान यादव निवासी शाहपुर थाना बांसडीह रोड को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed