फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   रास्ते के विवाद में चली गोली, वृद्ध घायल

रास्ते के विवाद में चली गोली, वृद्ध घायल

Mon, 06 Nov 2017 12:06 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में चली गोली, वृद्ध घायल
रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के सरदासपुर गांव में रविवार की सुबह रास्ते को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गये। इस दौरान एक पक्ष द्वारा फायरिंग किए जाने पर एक वृद्ध के पैर में गोली लग गई। आनन-फानन में वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 26 लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सरदासपुर गांव में रास्ते के निर्माण को लेकर मंगला सिंह और अखिलेश सिंह में काफी दिनों से विवाद चल रहा था। रविवार की सुबह दोनों पक्षों में रास्ते के निर्माण को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना तूल पकड़ा कि एक पक्ष ने मंगला सिंह (60) पर गोली चला दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगला को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल के पुत्र दीपक सिंह ने गांव के ही अखिलेश समेत आठ लोगों के विरूद्ध घर में घुसकर गोली मारने का आरोप लगाया है। जबकि गीता सिंह पत्नी अखिलेश सिंह ने भी दीपक सिंह समेत गांव के ही 18 लोगों पर घर में घुसकर हवाई फायरिंग एवं ईंट-पत्थर चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के तहरीर पर 26 लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई। इस बाबत रसड़ा सीओ अवधेश चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लेकिन गोली लगने व गोली चलने की बात चिकित्सक द्वारा पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed