फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कराई मुनादी की कार्रवाई

दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कराई मुनादी की कार्रवाई

Sat, 10 Mar 2018 10:12 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कराई मुनादी की कार्रवाई
बलिया। कोतवाली क्षेत्र में धोखाधड़ी और कूट रचना के मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। तीन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया था। जबकि दो आरोपी अभी फरार चल रहे थे। जिनके खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मो. आजाद की अदालत ने कुर्की नोटिस और गैर जमानती वारंट जारी किया। बावजूद इसके आरोपी हाजिर नहीं हुए। जबकि गांव में आरोपियों के खिलाफ डुग्गी पिटवाकर मुनादी कराई गई।
विज्ञापन

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के टकरसन गांव निवासी बरमेश्वर यादव पुत्र रामनारायण तथा नरही थाना क्षेत्र के टेढवा के मठिया निवासी हरेंद्र यादव पुत्र मदन यादव सहित पांच के खिलाफ कोतवाली में अपराध संख्या 1213/16 अंतर्गत 419, 420,467, 468 तथा 120 बी भादवि के तहत दो साल पहले मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कोर्ट में प्रस्तुत किया। जहां से जमानत खारिज करते जेल भेज दिया गया था। जबकि शेष आरोपियों के खिलाफ विवेचक कोतवाल शशिमौलि पांडेय ने कुर्की की नोटिस जारी करने के लिए कोर्ट से मांग की थी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस 23 जनवरी 2018 तथा 17 फरवरी को आरोपियों के गांवों में डुग्गी पिटवाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते नोटिस चस्पा कराई गई। विवेचक ने बताया कि कुर्की की नोटिस के बाद भी हाजिर नहीं आने पर कोर्ट के आदेश धारा 83 के तहत कुर्की कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed