फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मौत की खबर मिलते ही गांव में मचा कोहराम

मौत की खबर मिलते ही गांव में मचा कोहराम

Sat, 10 Mar 2018 10:12 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
मौत की खबर मिलते ही गांव में मचा कोहराम
नगरा (बलिया)। थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में होली के दिन सुबह मारपीट में अधमरा युवक की शुक्रवार की रात वाराणसी में इलाज के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। देवरिया गांव में होली की सुबह रंजिशन एक जाति के मनबढ़े 22 वर्षीय युवक रमन कुमार सिंह के दरवाजे पर चढ़ आए और युवक को लाठी डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया । घायल युवक को ग्रामीण नगरा पीएचसी ले आए, जहां डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देख सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सदर अस्पताल ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया । वाराणसी में युवक का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को युवक ने दम तोड़ दिया। मारपीट में पुलिस ने चार के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करने के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट कोर्ट से ले रखी है। बावजूद सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed