फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   आर्केस्ट्रा के दौरान फायरिंग में तीन गिरफ्तार

आर्केस्ट्रा के दौरान फायरिंग में तीन गिरफ्तार

Sat, 15 Jun 2019 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
आर्केस्ट्रा के दौरान फायरिंग में तीन गिरफ्तार
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के उभांव ग्राम में बीते गुरुवार की रात बारात में आर्केस्ट्रा के दौरान फायरिंग, पथराव और मारपीट की घटना के तीन आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य की तलाश की जा रही है। इनके पास से दो 12 बोर के तमंचे और पांच जिंदा कारतूस मिले।
विज्ञापन

उधर, उभांव ग्राम में सुरक्षा के प्रबंध कड़े कर दिए गए हैं। मालूम हो की गत गुरुवार की रात को ग्राम में विवाह समारोह के आर्केस्ट्रा के दौरान फायरिंग मारपीट, पथराव आदि की घटनाएं हुई। घटना में फायरिंग से दस लोगों को गोली के छर्रे लगे, जबकि पथराव के दौरान एक महिला घायल हो गई। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां गंभीर स्थिति के चलते सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने इंद्रासन की तहरीर पर 11 नामजद और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद शनिवार को तीन आरोपियों खालिद अहमद, मोहम्मद वारिस और ताबिश को दो 12 बोर के तमंचा के अलावा पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से एक बाइक और एक स्कूटी बरामद किया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश की कार्रवाई जारी है। शीघ्र ही अन्य आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed