{"_id":"6a9562019d30c6d104009570","slug":"a-report-has-been-filed-against-the-driver-for-hitting-two-youths-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-153377-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: दो युवकों को टक्कर मारने में वाहन चालक पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: दो युवकों को टक्कर मारने में वाहन चालक पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में बाइक को टक्कर मारकर दो युवकों को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
धर्मपाल निवासी खानपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 अगस्त की रात करीब 11 बजे उनका बेटा संजीत कुमार (32) और भतीजा वीरेंद्र कुमार (33) देहरादून से मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे। इंद्राबस्ती जगजीतपुर के पास हरियाणा नंबर के एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। आरोप है कि हादसे के बाद चालक अपनी गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को एम्स रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। रविवार को उन्होंने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।