फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Families of two brothers clashed, cross reports filed against both sides

Haridwar News: दो भाइयों के परिवार भिड़े, दोनों पक्षों पर क्रॉस रिपोर्ट दर्ज

Mon, 31 Aug 2026 04:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
Families of two brothers clashed, cross reports filed against both sides
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में दो भाइयों के परिवारों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, छोटे लाल निवासी कुम्हारगढ़ा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 29 अगस्त की रात करीब साढ़े आठ बजे उसके बड़े भाई लालबाबू, उनके बेटे सन्नी और विक्की, पत्नी गायत्री और बेटी कोमल ने एकराय होकर लाठी-डंडों से उसके और परिवार के साथ मारपीट की। आरोप है कि उसकी बेटियों के साथ भी मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। उसे और उसकी पत्नी के सिर में चोटें आईं। उपचार के दौरान टांके लगाने पड़े।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से सनी और कोमल की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि रात करीब साढ़े आठ बजे छोटे लाल ने गाली-गलौज करते हुए मारने की धमकी दी। इसके बाद उसकी चारों लड़कियां मौके पर पहुंचीं और परिवार के साथ मारपीट की। आरोप है कि पत्थरों से भी हमला किया गया। पहले भी इन लोगों ने विवाद किया था और पुलिस में शिकायत देने के बाद समझौता हो गया था। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर क्रॉस प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed