फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   nephew killed aunt with wooden stick over minor scolding, arrested by Banki Mongra police for murder.

कोरबा क्राइम न्यूज : मौसी ने शराब पीकर आने पर डांटा तो भतीजे ने उठाया खौफनाक कदम, पीट-पीटकर मार डाला

Mon, 31 Aug 2026 04:35 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 31 Aug 2026 04:35 PM IST
सार

कोरबा के पुरैना गांव में शराब के नशे में पहुंचे युवक ने डांटने पर अपनी 55 वर्षीय मौसी पर लकड़ी और डंडे से हमला कर दिया। गंभीर घायल महिला की घर लौटने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
nephew killed aunt with wooden stick over minor scolding, arrested by Banki Mongra police for murder.
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैना में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी सगी मौसी की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में घर लौटे युवक को मौसी ने डांट-फटकार लगाई थी। इससे नाराज होकर आरोपी ने उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय तीरथराम यादव रविवार शाम कहीं से घूमकर अपने घर लौटा था। बताया जा रहा है कि रात करीब 8 से 9 बजे के बीच वह शराब के नशे में घर पहुंचा। उस समय घर में उसकी 55 वर्षीय मौसी मोहन कुंवर बाई मौजूद थीं। मौसी ने उसे बेवजह इधर-उधर घूमने, रोज शराब पीकर आने और देर से घर लौटने को लेकर फटकार लगाई।

विज्ञापन


पढ़ें: कोविड अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट पर चोरों का धावा, 20 किलो कॉपर वायर चोरी, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसी की डांट से तीरथराम गुस्से में आ गया। उसने घर में रखी आग जलाने वाली लकड़ी और डंडे से मोहन कुंवर बाई के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल होकर घर में गिर पड़ी। चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

घटना के समय आरोपी की पत्नी, बच्चे और मृतका की बड़ी बहन भी घर पर मौजूद थीं। परिजन गंभीर रूप से घायल महिला को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन उन्हें हायर सेंटर ले जाने के बजाय वापस घर ले आए। कुछ देर बाद घर पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर बांकी मोंगरा पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि पुरैना गांव में मोहन कुंवर बाई की हत्या उनके भतीजे तीरथराम यादव ने की है। आरोपी शराब के नशे में था और सामान्य विवाद के बाद उसने लकड़ी से महिला पर हमला कर दिया। पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed