फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Vijay Thalapathy's charitable organization swindled from 3–4 people in Indore.

इंदौर: विजय थलपति की सेवा संस्था का प्रतिनिधि बनकर ठगी, इंदौर में कई लोगों से हजारों रुपये ऐंठे

Mon, 31 Aug 2026 04:09 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Mon, 31 Aug 2026 04:09 PM IST
सार

इंदौर में विजय थलपति की सेवा संस्था का प्रतिनिधि बनकर लोगों को व्यापार के लिए आर्थिक मदद दिलाने का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने रजिस्ट्रेशन के नाम पर तीन-चार लोगों से 50 से 60 हजार रुपये लिए। शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Vijay Thalapathy's charitable organization swindled from 3–4 people in Indore.
इंदौर में कई लोगों को ठगने का मामला सामने आया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में ठगी का एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने खुद को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलपति की सेवा संस्था से जुड़ा प्रतिनिधि बताकर लोगों को व्यापार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता दिलाने का झांसा दिया। रजिस्ट्रेशन के नाम पर आरोपी ने फरियादियों से हजारों रुपये जमा करा लिए। मामले में तीन से चार लोगों ने इंदौर क्राइम ब्रांच में शिकायत की है।

विज्ञापन


फरियादियों के मुताबिक, उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया था। उसने खुद को विजय थलपति की सेवा संस्था से जुड़ा प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि संस्था की ओर से कुछ लोगों को व्यापार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देने के लिए चिन्हित किया गया है। आरोपी ने फरियादियों को भी सहायता दिलाने का भरोसा दिया और इसके लिए पहले संस्था में रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शव के साथ कृत्य पर भड़के अघोर अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बोले- सनातन-अघोर परंपरा में नहीं इसका विधान
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की बातों में आकर फरियादियों ने रजिस्ट्रेशन के नाम पर करीब 50 से 60 हजार रुपये उसके बताए माध्यम से जमा कर दिए। रकम लेने के बाद आरोपी अलग-अलग बहाने बनाने लगा। जब काफी समय बाद भी आर्थिक सहायता नहीं मिली तो फरियादियों को ठगी का संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने क्राइम ब्रांच में शिकायत की।


मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जांच
शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी के मोबाइल नंबर, बैंक खातों और पैसों के लेन-देन से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने इसी तरीके से और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।

पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
क्राइम ब्रांच ने लोगों से अपील की है कि किसी संस्था, संगठन या प्रसिद्ध व्यक्ति के नाम पर फोन कर आर्थिक मदद दिलाने का दावा करने वाले लोगों पर बिना पुष्टि भरोसा न करें। रजिस्ट्रेशन, प्रोसेसिंग फीस या अन्य किसी बहाने से पैसे मांगे जाने पर संबंधित संस्था और पुलिस से जानकारी की पुष्टि करें। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed