फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   कब्जा हटाने गई टीम को ग्रामीणों ने घेरा

कब्जा हटाने गई टीम को ग्रामीणों ने घेरा

Tue, 15 May 2018 10:36 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
कब्जा हटाने गई टीम को ग्रामीणों ने घेरा
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के लीलकर गांव में ग्राम समाज की जमीन पर हो रहे कब्जे को खाली कराने गई राजस्व व पुलिस टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लीलकर गांव निवासी मुन्ना राय ने ग्राम समाज की नवीन परती जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी। इसके बाद राजस्व टीम मौके पर जाकर पैमाइश कर कब्जा कर रहे लोगों को कब्जा करने से मना किया था। बावजूद उनके द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा था। जब इसकी सूचना उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर राजेश कुमार यादव को हुई तो उन्होंने क्षेत्राधिकारी विजय प्रताप यादव, थानाध्यक्ष अनिल चंद तिवारी व दर्जनों लेखपालों के साथ मौके पर पहुंच गए और पैमाइश शुरू करा दी। पैमाइश के बाद ग्राम सभा की जमीन में पड़े निर्माण कार्य को जैसे ही राजस्व टीम गिराना चालू किया। वैसे ही सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुषों ने हंगामा शुरू कर विरोध करना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने कब्जा कर रहे तीन लोगों को मौके से हिरासत में ले लिया। यह देख महिलाओं ने पुलिस के गाड़ी को घेर हो-हल्ला करने लगी। जैसे-तैसे पुलिस ने उन्हें गाड़ी में बैठाकर थाने भेजा। वही अवैध कब्जा हटाने के लिए पूरी टीम मौके पर डटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed