फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   फर्जी वीजा के नाम पर लाखों रुपये ठगने वाला सरगना गिरफ्तार

फर्जी वीजा के नाम पर लाखों रुपये ठगने वाला सरगना गिरफ्तार

Sat, 15 Jul 2017 12:23 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
फर्जी वीजा के नाम पर लाखों रुपये ठगने वाला सरगना गिरफ्तार
बेल्थरारोड। उभांव पुलिस ने फर्जी वीजा के जरिए दक्षिण अफ्रीका समेत खाड़ी देशों में भेजने के नाम पर दर्जनों लोगों से लाखों रुपए ऐंठने वाले गिरोह के सरगना कौशल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया। उभांव थाना क्षेत्र के पशुहारी मार्ग पर न्यू गल्फ स्टार ट्रेनिंग सेंटर के नाम से अभियुक्त ने कार्यालय खोल रखा था। जहां दर्जनों लोगों को फर्जी वीजा बनाकर विदेश भेजने के नाम लाखों रुपये ठगने काम करता था। इस कार्य के लिए अभियुक्त ने एक गिरोह बना रखा था। जिनके चक्कर में आकर भोले-भाले नौजवान फंस जाते थे। भोले-भाले नौजवानों से गिरोह फर्जी वीजा के नाम पर आसानी से लाखों रुपये ऐठ लिया करते थे। इस गिरोह का भंडा तब खुला जब लोग अपने वीजा को इंटरनेट पर देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। इस मामले में पुलिस आरिफ अली अंसारी एवं अन्य लोगों के तहरीर पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर अशोक उर्फ कौशल सिंह को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो मामला सामने आया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed