फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दुष्कर्म, फिर अपहरण का दिया तहरीर

दुष्कर्म, फिर अपहरण का दिया तहरीर

Sat, 24 Feb 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म, फिर अपहरण का दिया तहरीर
बैरिया। थाना क्षेत्र के गंगा उस पार के एक गांव की बलात्कार पीड़िता की मां ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दिया। जिसमें अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण का आरोप लगाया है। उसका यह भी आरोप है कि बलात्कार व अपहरण की तहरीर देने के बाद भी पुलिस अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। पीड़िता की मां ने तहरीर में उल्लेख किया है कि 18 फरवरी 2018 को गांव के ही चार युवक घर मे जबरिया घुसकर मेरी नाबालिग पुत्री के साथ बलात्कार किया था। जिसकी तहरीर थाने में दी गई। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। 22 फरवरी की शाम पीड़िता अपनी बड़ी बहन के साथ घर के पास गड्ढे में शौच करने गयी थी, जहां हौसला बुलंद बदमाश पहुंच गए और मेरी बड़ी पुत्री के कनपटी पर कट्टा सटा दिया और मेरी छोटी पुत्री को जबरिया उठाकर लेकर चले गए। बड़ी बहन ने बताया कि चार अपराधियों में से दो को पहचान रही है, जिसने 18 फरवरी को मेरी छोटी बहन के साथ मुंह काला किया था। लेकिन पुलिस मुकदमा लिखने के बजाय अपराधियों को संरक्षण दे रही है। इस बाबत बैरिया सीओ उमेश कुमार ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का है। आरोप लगाने वाली महिला का पुत्र बाइक चोरी में जेल गया है। ये लोग उसे जेल भेजवाने का काम किया है। इसलिए तरह-तरह के झूठे मनगढ़ंत आरोप महिला लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed