{"_id":"5bf4457ebdec226999178192","slug":"131542735230-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में चले चाकू, दो जख्मी,एक रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में चले चाकू, दो जख्मी,एक रेफर
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। नगर से सटे देवकली बाग के पास दो छात्रों के बीच मारपीट में चाकू-डंडे चले। दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां एक छात्र की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, जीराबस्ती निवासी रवि यादव (22) पैदल जनेश्वर मिश्र पार्क रोड के होते हुए वीर लोरिक स्टेडियम जा रहा था, जहां रास्ते में देवकली बागीचे के पास परिखरा निवासी अम्बुज (17) मिल गया। वहां दोनों के बीच किसी पुराने मामले को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों बेल्ट, डंडा व चाकू निकाल वार करने लगे। जिसमें दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां रवि की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दिया था। बताया जा रहा है कि एक छात्र सरस्वती विद्या मंदिर जीराबस्ती तथा दूसरा छात्र केंद्रीय विद्यालय जीराबस्ती के छात्र है। सोमवार को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। लेकिन छात्रों ने बीच-बचाव कर दिया था।