{"_id":"5b6744264f1c1bb35d8b76b4","slug":"121533494310-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी के किनारे में मिला किशोरी का शव, सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नदी के किनारे में मिला किशोरी का शव, सनसनी
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसड़ा (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के रसड़ा-कासिमाबाद मार्ग स्थित सिलहटा गांव के समीप टौंस नदी के किनारे रविवार की सुबह हत्या कर फेंकी गई युवती का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी प्रयास के बाद भी किशोरी की शिनाख्त नहीं हो सकी। एसपी श्रीपर्णा गांगुली भी मौके पर पहुंची। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए लिये भेज दिया है।
रविवार की सुबह सिलहटा गांव के लोग शौच आदि के लिए नदी के तरफ गए। इसी दौरान उन्हें नदी के किनारे एक लगभग 17 वर्षीय किशोरी का शव देख दंग रह गये। जैसे ही गांव में आकर सूचना दी तो मौके पर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो किशोरी गुलाबी रंग की कमीज व ब्लू रंग की लेगिंग (सटाकी) पहनी हुई थी। देखने में वह किसी मध्यम परिवार की लग रही थी। किशोरी के गर्दन पर रस्सी आदि से कसने का निशान बना हुआ था। अनुमान लगाया जा रहा है कि या किशोरी फांसी लगायी होगी। जिससे उसकी मौत हो जाने पर घबड़ाये घर वाले जैसे तैसे फेंक गए होंगे या उसके साथ दुष्कर्म के बाद बदमाश रस्सी से गला कस मौत की नींद सुलाकर फरार हो गये होंगे। बहरहाल पूरा मामला पीएम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। वैसे क्षेत्र में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है।