{"_id":"59a6a1894f1c1b56738b469d","slug":"121504092553-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसम्मी लदे ट्रक से 25 लाख रुपये की शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुसम्मी लदे ट्रक से 25 लाख रुपये की शराब बरामद
Updated Wed, 30 Aug 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के बांसडीह सहतवार मार्ग के ग्राम जितौरा के पास पुलिया पर रात्रि लगभग साढ़े ग्यारह बजे के आस पास मुसम्मी लदी टाटा 407 से बांसडीह पुलिस ने लगभग 25 लाख रुपये की अग्रेजी शराब बरामद की है ।
पुलिस क्षेत्रराधिकारी अशोक सिंह ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर मालूम हुआ कि बांसडीह सहतवार मार्ग से एक मिनी ट्रक पर मुसम्मी लदी है और उसके अंदर अग्रेजी शराब लाद कर बिहार भेजी जा रही है । इस पर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने जितौरा के पास चेकिंग शुरू कर दी। इस बीच एक मिनी ट्रक आते हुए दिखाई दिया। रुकवाया गया पूछताछ पर ट्रक ड्रावर नरेंद्र कुमार शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा निवासी सफेदाबाद जिला फरिदाबाद( हरियाणा) ने बताया कि उक्त ट्रक पर मुसम्मी लदी है तो प्रभारी निरीक्षक को शक हुआ उन्होने चेकिंग करने का आदेश मातहतों को दिया । चेकिंग के दौरान उसमें अंग्रेजी शराब पाई गई जो कि मुसम्मी के बाद रखा गया था । ट्रक व उसके चालक को कोतवाली लाया गया और उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया। उक्त चालक के खिलाफ कोतवाली में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम एवं 419, 420 आईपीसी व एमबी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पकड़ी गई शराब की कीमत पच्चीस लाख रुपये बताई जाती है।