फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अभी तक हत्या और आत्महत्या पर से नहीं उठा है पर्दा

अभी तक हत्या और आत्महत्या पर से नहीं उठा है पर्दा

Thu, 15 Jun 2017 10:23 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
अभी तक हत्या और आत्महत्या पर से नहीं उठा है पर्दा
पूर(बलिया)। पकड़ी थाना क्षेत्र के जेठवार गांव में पिछले 29 मई को युवक व युवती की मौत के मामले में पुलिस ने यूं तो मृत युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन जांच में मामला उड़ता जा रहा है। इस घटना को 15 दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक कोई खुलासा नहीं हुआ।
विज्ञापन

माना जा रहा था कि युवक ने युवती की चाकू मारकर हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली थी। हालांकि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं को ध्यान में रखकर अपनी जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की लेकिन कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ। यह बात भी सामने आ रही है जिस दिन घटना हुई थी, उसके साथ एक युवक भी शामिल था। जो घटना के दिन मृत युवक के साथ युवती के घर तक आया था। वह युवक कौन था और कहां चला गया इसका अब तक कुछ पता नहीं चला। मौके पर पहुंचीं पुलिस कप्तान ने भी मामले को इसे प्रेम प्रसंग में हुई हत्या और आत्महत्या होने की संभावना जताई थी। लेकिन युवक के पिता ने अपने पुत्र की हत्या आरोप लगाते हुए पुलिस कप्तान से मिलकर तहरीर दी थी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने नए सिरे से पुन: जांच शुरू की। सूत्रों की मानें तो घटना से संबंधित कुछ लोगों को पुलिस ने उठाया भी, उनसे पूछताछ भी की। लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने उन लोगों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed