फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   शराब दुकान के पास मिले मृत युवक मामले की शुरु हुई जांच

शराब दुकान के पास मिले मृत युवक मामले की शुरु हुई जांच

Mon, 10 Sep 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
शराब दुकान के पास मिले मृत युवक मामले की शुरु हुई जांच
बलिया। नरही थाना क्षेत्र के भरौली में अंग्रेजी शराब की दुकान के पास 18 जुलाई की सुबह एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया था। युवक बिहार प्रांत का निवासी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट से मौत होने की पुष्टि के बाद एसपी के निदेश पर नरहीं पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। एएसपी मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

भरौली में एनएच 31 किनारे स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान को हाईवे से दूर बघौना खुर्द मौजे में स्थापित किया गया। 18 जुलाई की सुबह शराब की दुकान के पास बिहार के बक्सर जिले के नगपुरा गांव का निवासी के रहने वाले मनोज तिवारी की लाश मिली। पुलिस पहुंची तो आसपास के घरों की महिलाओं ने बताया कि देेर शाम किसी बात को लेकर सेल्समैन आपस में भिड़ गए थे। इसी बीच बिहार से आकर दुकान के पीछे शराब पी रहे तीन युवकों ने झगड़ा को शांत कराना चाहा तो सेल्समैनों ने इनकी पिटाई कर दी। इसमें एक युवक का सिर फट गया और एक का हाथ भी टूट गया। झगड़ा शांत कराने में शामिल एक युवक सेल्समैनों की पिटाई से बेहोश होकर दुकान के सामने ही गिर गया था। रास्ते से गुजर रहे अमांव गांव निवासी एक युवक ने तत्कालीन एसओ के मोबाइल पर घटना की जानकारी दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई संज्ञान नहीं लिया। दूसरे दिन मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह सामने आया कि मौत सिर पर चोट लगने से हुई है। बताया जाता है कि इस मामले की जांच, जहां एएसपी कर रहे हैं वहीं नरहीं पर तैनात नए एसओ को एसपी ने घटना के राज फाश की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed