{"_id":"58b466a14f1c1b445983083a","slug":"cricket-pretext-to-lure-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट के बहाने युवाओं को लुभा रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट के बहाने युवाओं को लुभा रहे
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव 2017 में ‘युवा’ मत किसी भी पार्टी को जीत या हार दिला सकता है। शायद इसलिए चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी तथा उनके खासमखास ‘क्रिकेट‘ के बहाने युवाओं का कारवां बनाने में जुटे हैं। चुनावी सरगर्मी के बीच देहात से लेकर नगर के खेल मैदानों में आयोजित टूर्नामेंट तथा उसमें बतौर पार्टी के झंडा के साथ मुख्य अतिथि का पहुंचना इस बात की तस्दीक कर रहा है कि युवा मत भुनाने के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट एक नायाब जरिया बनकर उभर रहा है। विशेष सूत्र की मानें तो आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक पूरे जनपद में छोटे-बड़े 299 टूर्नामेंट खेला जा चुका है।
खेल में अपना भविष्य बनाने में जुटे युवाओं की आज पहली पसंद क्रिकेट हैं। आईपीएल जैसे महाकुंभ के आयोजन के बाद से क्रिकेट की खुमारी अब तो हर युवा के दिलो-जां में है। ऐसे में चुनाव मैदान में उतरे वह चाहे सपा के हो, या फिर बसपा के या फिर भाजपा के ही क्या न हो। गांव से लेकर नगर के विभिन्न खेल मैदानों में खुद क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित कराकर उन्हें साधने में लगे हुए हैं।
आंकड़ों पर गौर फरमाया जाय और बलिया के सात विधानसभा में पिछले डेढ़ महीने में क्रमश: बलिया सदर में 82, बेल्थरा में 39, फेफना में 31, सिकंदरपुर में 35, बैरिया 37, बांसडीह में 43, रसड़ा में 32 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हो चुका है। इस प्रकार अब तक कुल 299 टूर्नामेंट खेले जा चुके हैं। ऐसे में नेताओं को संपर्क साधने का यह जरिया खूब भा रहा है और बार-बार ही सही इस तरह के आयोजन कर युवाओं को रिझाने में लगे हैं। कई प्रत्याशी तथा उनके समर्थक युवाओं को बकायदा बैट, गेंद तथा पूरा किट देकर रिझाने में लगे हैं। प्रतियोगिताओं में अव्वल आने वाले युवा खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया जा रहा है।