फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CPI Male activists came in support of farmers movement

किसान आंदोलन के समर्थन में आए भाकपा माले कार्यकर्ता

Mon, 30 Nov 2020 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
CPI Male activists came in support of farmers movement
सिकंदरपुर बस स्टेशन चौराहा स्थित जगन्नाथ चौधरी मूर्ति स्थल पर किसान आंदोलन के समर्थन में एक दिव? - फोटो : BALLIA
सिकन्दरपुर। भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने किसान नेता जगन्नाथ चौधरी के प्रतिमा के समक्ष किसानों के आंदोलन के समर्थन में धरना दिया। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र तहसीलदार राम नारायण वर्मा को सौंपा। जिसमें कृषि कानून को वापस लेने तथा आंदोलनकारी किसानों से बिना शर्त बात कर उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई।
विज्ञापन

पार्टी के केंद्रीय कमेटी के सदस्य श्रीराम चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार कृषि और कृषकों को पूजीपतियों का गुलाम बनाना चाहती है। कृषि कानून इस कृषि प्रधान देश को बर्बाद कर देगा। किसानों का दमन बंद होना चाहिए। इस दौरान लाल साहब, भागवत बिंद, नियाज अहमद, लक्ष्मण यादव, राजू राजभर, रामप्रवेश शर्मा, कलीम अंसारी, मदन सिंह, जनार्दन सिंह, जितेंद्र पासवान, जयप्रकाश शर्मा सतन, सुग्रीव बिंद, मुन्ना चौहान, अमरनाथ शर्मा, शम्भू राजभर, शंभूनाथ गोंड आदि रहे। कांग्रेस के राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने भी धरना सभा का समर्थन किया। अध्यक्षता शम्भू राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed