{"_id":"6871e33ecce3da224e051c31","slug":"cow-smuggler-arrested-after-shot-in-leg-in-encounter-partner-absconding-in-ballia-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पुलिस मुठभेड़ में गो- तस्कर के पैर में लगी गोली, हुआ गिरफ्तार, अंधेरे का फायदा उठाकर साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पुलिस मुठभेड़ में गो- तस्कर के पैर में लगी गोली, हुआ गिरफ्तार, अंधेरे का फायदा उठाकर साथी फरार
Sat, 12 Jul 2025 09:53 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 12 Jul 2025 09:53 AM IST
सार
Ballia News: बलिया पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक गो- तस्कर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि बदमाश सहयोगियों के साथ आजमगढ़, मऊ, बलिया से गोवंश तस्करी कर सिवान बिहार पहुंचाता था।
विज्ञापन
मुठभेड़ में गो- तस्कर गिरफ्तार
- फोटो : पुलिस
विस्तार
बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के लोहटा पुलिया के पास शुक्रवार के देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें गो तस्कर तैयब खान निवासी बसारिखपुर के पैर में गोली लगी। वहीं एक बदमाश सुनील यादव निवासी सिकिया थाना सिकंदरपुर अंधेरा का फायदा उठा कर भाग गया।
विज्ञापन
ये है मामला
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झा ने बताया कि भीमपुरा पुलिस टीम रात में वाहन चेकिंग कर रही थी। एक संदिग्ध मोटर साइकिल पर बैठे दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक बिना रुके बाइक मोड़कर खेतों की तरफ भागने लगे। उनका पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो पुलिस से खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Ghazipur News: मेडिकल कॉलेज में भर्ती बंदी फरार, लूट के मामले में हुआ था गिरफ्तार; अब पुलिस कर रही तलाश
विज्ञापन
पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश तैयब खान (40) के बांये पैर में गोली लगी, जबकि बदमाश सुनील यादव निवासी सिकिया थाना सिकंदरपुर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला।
पूछताछ के क्रम में पता चला कि घायल बदमाश अपने साथियों के साथ मिलकर गोवंशीय पशुओं की तस्करी मऊ, बलिया और आजमगढ़ से करता है और करबला सिवान बिहार पहुचाता है। पकड़े गए बदमाश तैयब खान के कब्जे से एक अदद तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन