फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Prisoner absconded during admitted in Ghazipur Medical College

Ghazipur News: अस्पताल में शौचालय जाने के बहाने फरार हुआ लूट का आरोपी, तीन सिपाही निलंबित; तलाश में जुटी टीमें

Sat, 12 Jul 2025 11:09 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 12 Jul 2025 11:09 AM IST
सार

Ghazipur News: लूट के मामले में मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल बदमाश अस्पताल से फरार हो गया। उसकी निगरानी में सिपाही भी तैनात किए गए थे, लेकिन चकमा देकर भाग निकला। 

विज्ञापन
Prisoner absconded during admitted in Ghazipur Medical College
आरोपी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्राफा व्यापारी से लूट के मामले में गिरफ्तार बंदी शिवम फरार हो गया है। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी थी और इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। देखरेख के लिए सिपाही की भी तैनात थे। इस बीच बीती देर रात इलाज के दौरान वह मेडिकल कॉलेज अस्पताल से फरार हो गया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस शिवम की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बदमाश की तलाश के लिए कई टीमें लगाई हैं। मामले में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बदमाश की निगरानी में तैनात तीन सिपाही सस्पेंड कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन


ये है मामला
मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी बदमाश शिवम चौहान उर्फ परमहंस पर कुल 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या का प्रयास, लूट, अवैध हथियार रखने और धोखाधड़ी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। रानीपुर थाने में उस पर धारा 120B, 392, 411 के तहत मामला दर्ज है। इसी थाने में उसके खिलाफ धारा 307 और 504 का भी मामला है। वहीं, शहर कोतवाली थाने में भी धारा 307 के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरायलखन्सी थाने में उस पर लूट, हत्या का प्रयास और धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। जंगीपुर थाने में भी उसके खिलाफ लूट जैसे गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज है। वह आर्म्स एक्ट के तहत भी वांछित था। जंगीपुर और बिरनो पुलिस की संयुक्त टीम ने हंसराजपुर बाजार के नवपुरा मोड़ स्थित एक आभूषण की दुकान से चांदी का आभूषण लूटने के मामले में मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया था। दोनों के पैर में गोली लगी थी और मेडिकल कालेज जिला अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। 

आठ जुलाई को लूट की घटना को दिया था अंजाम

दुल्लहपुर थाना के छपरी गांव निवासी राजा चौहान और मऊ जनपद के रानीपुर थाना के चैनपुर गांव निवासी शिवम चौहान उर्फ परमहंस और एक अन्य बदमाश मिलकर आठ जुलाई को हंसराजपुर बाजार के नवपुरा मोड़ स्थित शुभम वर्मा की आभूषण की दुकान में लूट किए थे। बताया जाता है कि दुकानदार शुभम शाम दुकान पर बैठा था। तभी बाइक पर सवार तीनों लुटेरे पहुंचे।

बाइक से दो युवक नीचे उतरे और एक युवक बाइक स्टार्ट कर बैठा था। दुकान में घुसे दोनों युवकों ने शुभम वर्मा से सोने के लॉकेट दिखाने को कहा। संदेह होने पर शुभम ने लॉकेट न होने की बात कही, लेकिन तबतक दोनों ने तमंचा दिखाकर तिजोरी में रखा सोने-चांदी से भरा झोला कब्जे में ले लिया और ऊपर की आलमारी से भी गहनों को जेब में भरने लगे। लूट के बाद जैसे ही वे भागने लगे।

दुकानदार ने हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश का गमछा पकड़ लिया और चिल्लाने लगे थे। इससे लुटेरे आभूषण से भरा झोला छोड़कर भाग निकले थे। दुकानदार शुभम वर्मा ने पुलिस को बताया कि लुटेरे 500 ग्राम चांदी के गहने लुट कर ले गए थे। 

इसे भी पढ़ें; Sports: पूर्वांचल के खिलाड़ियों की पहली बार भारतीय हैंडबॉल में हुआ चयन, काशी की ये बेटियां खेलने जाएंगी चाइना

12 घंटे के अंदर मुठभेड़ में हुए थे गिरफ्तार

जंगीपुर थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ मदारपुर मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। तभी एक बाइक तीन संदिग्ध बिना हेलमेट के मोहम्मदपुर के तरफ से आते दिखाई पड़े। पुलिस टीम ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बाइक चढ़ने का प्रयास करते हुए बघोल की तरफ भागने लगे। जंगीपुर थानाध्यक्ष बाइक सवारों का पीछा करते हुए कंट्रोल रूम को सूचना दी। इधर बिरनो थानाध्यक्ष भी पुलिस टीम के साथ बाइक सवारों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई।

बघोल पुलिया पर सामने से खुद को घिरा देख बाइक सवार बदमाशों द्वारा पुलिस टीम को निशाना बनाकर जान से मारने की नियत से तमंचे से दो राउंड फायर किया गया। इस पर पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी व एक अन्य बदमाश मौके से भागने में सफल रहा। घायल बदमाशों को प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल भेजा गया।
 

क्या बोली पुलिस
फरार बदमाश की खोजबीन की जा रही है। कई टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। साथ ही निगरानी में लगे  तीन सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
- ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, एएसपी सिटी 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed