{"_id":"69fccff23d64fae4d3083501","slug":"cow-is-our-mother-remove-it-from-the-animal-list-avimukteshwarananda-ballia-news-c-190-1-bal1001-163441-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित<bha>--<\/bha>-\nगाय हमारी माता, इन्हें पशु सूची से बाहर करें : अविमुक्तेश्वरानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित<bha>--</bha>- गाय हमारी माता, इन्हें पशु सूची से बाहर करें : अविमुक्तेश्वरानंद
विज्ञापन
शहीद मंगल पांडेय की जन्मस्थली नगवां में उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण करते आदिगुरु शंकराचार्य स्वा
बलिया। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के गो रक्षा यात्रा के दौरान बृहस्पतिवार को जिले में पहुंचने पर जनता ने स्वागत किया। उन्होंने गो रक्षा व सेवा की शपथ दिलाई। रेवती में उन्होंने कहा कि गाय हम सबकी माता है, सरकार ने उन्हें पशु की सूची में शामिल किया है। इसे हटाना चाहिए। कहा कि भाजपा की सरकार ने गाय को लेकर क्या किया? यात्रा का उद्देश्य गो माता की रक्षा है।
-- -- -
प्रथम शहीद मंगल पाण्डेय ने भी गो हत्या के खिलाफ उठाई थी आवाज
दुबहर। शहीद मंगल पांडे की जन्मस्थली नगवां में अविमुक्तेश्वरानंद ने स्मारक परिसर में पहुंचकर मंगल पांडेय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कहा कि शहीद मंगल पांडेय ने भी गो हत्या के विरुद्ध आवाज उठाई थी। उन्होंने गाय की चर्बी लगी कारतूस को चलाने से इन्कार कर दिया था। मंगल पांडेय सच्चे देश भक्त थे। ओमप्रकाश तिवारी, विजय शंकर तिवारी, सुनील पाठक, हरे राम पाठक, हरिशंकर पाठक मौजूद थे।
बांसडीह में आरती उतारी गई
बांसडीह। स्वामी अविमुक्तेश्वर सरस्वती की गोविष्ट यात्रा बुधवार की देर रात बांसडीह के सप्तऋषि चौराहे पर पहुंची। श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि गोविष्ट यात्रा का उद्देश्य धर्म और संस्कृति के प्रति जनजागरण करना है। कार्यक्रम में उपेंद्र ओझा, भुनेश्वर पाण्डेय, राकेश मिश्रा, अनिल कुमार पाण्डेय थे।
विज्ञापन
साधु-संतों ने किया भव्य स्वागत
लालगंज। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरा नंद की यात्रा मुरारपट्टी मठिया पर बृहस्पतिवार को पहुंची। जहां क्षेत्र के लोगों ने उनका स्वागत किया। शंकराचार्य ने लोगों से सीधा संवाद भी किया। कहा कि गो हमारी माता है। गाय के बिना पूजा तक अधूरी रह जाती है। इस मौके पर जय नरायन तिवारी, पुरुषोतम तिवारी, मिथिलेश दुबे, सुजीत दुबे, गोल्डेन ओझा रहे।