फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   court case

पति समेत पांच पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Wed, 02 Dec 2020 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
court case
रसड़ा। थाना पुलिस ने बक्सर निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता की तहरीर पर बुधवार को पति समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। राजेंद्र ने तहरीर में अपनी पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुत्री का शव 30 नवंबर को सरदासपुर गांव के पास संदिग्धावस्था में पड़ा मिला था। बाद में उसकी शिनाख्त ज्योत्सना पत्नी तनु वर्मा के रूप में हुई थी। राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने पुलिस तहरीर में बताया है कि उनकी पुत्री ज्योत्सना कुमारी की शादी रसड़ा नगर के पानी टंकी निवासी तनु कुमार वर्मा पुत्र योगेन्द्र वर्मा से 13 फरवरी 2019 को हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए बाइक तथा एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। पुत्री के बताने पर वह बाइक और नकदी की व्यवस्था में लगे थे। लेकिन ससुराल में उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते 30 नवम्बर को मार डाला गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति तनु, ससुर योगेंद्र वर्मा, सास शिव कुुमारी, जेठ मंटू वर्मा व जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मुुकदमा दर्ज किया। बता दें कि 30 नवम्बर की सुबह सरदासपुर गांव मोड़ के समीप संदिग्ध अवस्था में अज्ञात एक महिला का शव मिला। बाद में उसकी पहचान ज्योत्सना पत्नी तनु वर्मा के रूप में की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed