फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   continous rain in ballia

पूरे दर न रुक-रुक बरसे मेघा, कई कार्यालय और कॉलोनियां लबालब

Tue, 15 Jun 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
continous rain in ballia
बलिया। मानसून के दस्तक देने के बाद से सोमवार दोपहर बाद से ही रुक-रुक कर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हो रही है। मंगलवार को भी पूरे दिन आसमान में काले बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया वहीं, इसको लेकर किसानों में खुशी है। कई इलाकों में किसानों ने धान की नर्सरी लगाने के कार्य में जुट गए। उधर, बारिश के कारण नगर के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया जिससे मोहल्ले वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय और कलेक्ट्रेट परिसर में भी बारिश का पानी भर गया। नाला सफाई में देरी का खामियाजा नागरिकों को उठाना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश के कारन् कलेक्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जेल के पीछे स्थित कॉलोनी, बहादुरपुर आवासीय कॉलोनी, कोतवाली, मांटेसरी स्कूल, एनसीसी तिराहा, कलेक्ट्रेट कॉलोनी, काजीपुरा, काजीपुरा मिड्ढी मार्ग, तिखमपुर श्रीराम विहार कॉलोनी में जलभराव हो गया। इसके अलावा एनएच-31 पर स्थित एससी कॉलेज चौराहा पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

खेतों में ऊर्जा के साथ जुटे किसान
बांसडीह/रतसर। क्षेत्र में लगातार रुक रुक कर हो रही रिमझिम बारिश के बीच किसानों ने धान की नर्सरी लगाने का काम शुरु कर दिया। बारिश प्रारम्भ होते ही किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। किसान राम प्रवेश ने बताया कि बारिश होने से मध्यम वर्ग के किसान अपने खेतों में नर्सरी डाल सकेंगे। बारिश से उमस भरी गर्मी से लोंगों को बड़ी राहत मिली वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे। किसानों का मानना है कि इस बारिश से खेती किसानी को गति मिलेगी। दूसरी तरफ मानसूनी बारिश ने नवसृजित इस नगर पंचायत रतसर की सफाई व्यवस्था की कलई खोल कर रख दी है। गौरतलब है कि कस्बा को नगर पंचायत का जबसे दर्जा मिला है तभी से आजतक न तो किसी सड़क पर झाड़ू चला न ही किसी नाली की सफाई हुई। जल निकासी की व्यवस्था लचर होने व लंबे समय से नालियों की सफाई न होने से नाबदान का पानी बरसात के पानी संग सड़क पर पसर गया। कस्बा क्षेत्र के साई के तकिया से चौक मार्ग पकडीतर से कर्बला मार्ग और अगधता मंदिर से दिलावलपुर मार्ग पर कीचड़ युक्त जलजमाव होने से लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बारिश से अस्पताल के कमरों में टपक रहा पानी
नरहीं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरहीं अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है दो दिनों से अस्पताल के अधिकांश कमरों में पानी टपक रहा है। इससे किसी अप्रिय घटना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 1992 में चालू हुआ था अस्पताल की हालत यह है कि एक बारिश होने पर अस्पताल के अधिकांश कमरों में कई दिनों तक पानी टपकता रहता है जिसके कारण स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो जाती है। इस बाबत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ साकेत बिहारी शर्मा ने बताया कि पानी टपकने की शिकायत उच्चाधिकारियों को कई बार दी जा चुकी है। लेकिन अस्पताल का मरम्मत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed