{"_id":"6112adbe8ebc3e78e514b3b3","slug":"congressmen-raised-slogans-against-the-government-by-taking-out-padyatra-ballia-news-vns605387781","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसजनों ने पदयात्रा निकालकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसजनों ने पदयात्रा निकालकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन
कांग्रेस की ओर से मंगलवार को डीजल, पेट्रोल, गैस की महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ अगस्त क्रांति के उपलक्ष्य में विधानसभावार पद यात्रा निकाली गई। पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की।
सिकंदरपुर में नगर अध्यक्ष नियाज अहमद के नेतृत्व में मनियर रोड, जलालीपुर चट्टी स्थित खादी आश्रम के समीप से पद यात्रा निकाली गई। बस स्टैंड चौराहा, जलपा चौक, तहसील और नगरा मोड़ चौराहा से होकर पदयात्रा वापस बस स्टैंड चौराहे पर पहुंची। जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय ने बताया कि अगस्त क्रांति पर बलिया ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, महिलाओं के उत्पीड़न, पेट्रोलियम पदार्थों में बेतहाशा मूल्यवृद्धि, बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर चार किमी की पदयात्रा निकाली जा रही है। पदयात्रा में प्रदेश उपाध्यक्ष आनन्द मिश्रा, मदन यादव, हृदयानंद पांडेय, सुमन्त मिश्रा, फिरोज अंसारी, देवेन्द्र पांडेय आदि शामिल रहे। बांसडीह में विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी कन्हैया पांडेय के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली। आंबेडकर तिराहा स्थित बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पदयात्रा की शुरुआत की गई। इसमें शामिल कार्यकर्ताओं ने पूरे नगर का भ्रमण किया। पदयात्रा में विद्याशंकर पांडेय, मदन यादव, सोनम बिंद, विजयेंद्र पांडेय, अनिल तिवारी आदि शामिल रहे। रसड़ा में नवीन कृषि मंडी से पदयात्रा निकाल कर भाजपा गद्दी छोड़ो की आवाज बुलंद की गई। पदयात्रा में दुर्गेश सिंह, बैजनाथ राम, विशाल चौरसिया, मसूद आलम अंसारी, सूर्यकांत यादव, प्रदीप तिवारी, परशुराम, प्रताप नारायण जायसवाल, महावीर, मुरली मनोहर, दिनेश राजभर आदि शामिल रहे।