Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Today, women observing the fast will offer arghya (libations) to the setting sun; a surge of devotion will be witnessed at the Chhath Puja ghats

Ballia News: अस्ताचलगामी सूर्य को आज अर्घ्य देंगी व्रती महिलाएं, छठ पूजा घाटों पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब

Sun, 15 Nov 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Today, women observing the fast will offer arghya (libations) to the setting sun; a surge of devotion will be witnessed at the Chhath Puja ghats
दुबहर क्षेत्र के अलमचक में रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया छठ घाट।संवाद
बलिया। सूर्योपासना का छठ महापर्व रविवार को परंपरागत रूप से आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर जिले में घर-घर उत्साह देखा गया। व्रती महिलाएं निर्जल व्रत रहेंगी और सोमवार को प्रात:कालीन सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रत तोड़ेंगी। शनिवार की शाम को व्रती महिलाओं ने खरना किया। शाम को रसियाव-रोटी ग्रहण किया। खरना के बाद लगभग 36 घंटे का निर्जल व्रत शुरू हो गया। निर्जला व्रत रहकर छठ मैया से सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। छठ पूजा को लेकर बाजारों में शनिवार को पूरी दिन चहल-पहल रही। फल समेत पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए देर शाम तक भीड़ रही। छठ घाटों को आकर्षक रूप से सजाने का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। घाटों पर रंग-बिरंगी पूजा वेदी घाट की शोभा में चार चांद लगा रही हैं। शाम होते ही हर कदम छठ घाट की तरफ निकल पड़ेगा।
विज्ञापन

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने से पहले व्रती महिलाएं बांस की टोकरी को फलों, ठेकुआ, चावल के लड्डू और पूजा के सामान से सजाती हैं। उसके बाद पुरुष उसे सिर पर रखकर घाट तक ले जाते हैं। महिलाएं वेदी फल व पूजन सामग्री रखकर छठी मैया की गीत गाते हुए उनकी आराधना करती हैं। उसके बाद सूर्यास्त से कुछ समय पहले सूर्य देव की पूजा होती है फिर डूबते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देकर पांच बार परिक्रमा की जाती है। रविवार को छठ मैया पूजा के लिए बने घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ेगा। इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस की तगड़ी व्यवस्था के बीच व्रती महिलाएं पूजा-पाठ करेंगी।
विज्ञापन

-----
सूर्यषष्ठी महापर्व पर अर्घ्यदान का समय--
सायंकालीन: 15 नवंबर को शाम 5 बजकर 19 मिनट।
प्रातःकाल: 16 नवंबर को सुबह 6 बजकर 32 मिनट।
-------
आकर्षक रूप से तैयार हुए छठ घाट, पूजा वेदी हुई तैयार
शहर के रामलीला मैदान, लाटघाट, शनिचरी घाट, महावीर घाट गंगा तट, चंद्रशेखर नगर, आवास विकास कॉलोनी, सतनी सराय, कदम चौराहा, जीराबस्ती, हनुमानगंज, तीखमपुर आदि स्थानों पर घाट पूरी तरह से तैयार हो गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यवस्था ठीक करने के लिए छठ घाटों का जायजा लिया। उधर, छठ की तैयारी ग्रामीण अंचलों में भी होती रही। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने छठ घाटों का निरीक्षण किया। समितियों से वार्ता कर जरूरत के हिसाब से महिलाओं की सुविधाओं की व्यवस्था कराये। कहा कि हर हाल में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर होगी। इसके लिए नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मियों की टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
छठ पर्व सूर्य उपासना का अमोघ अनुष्ठान, रोग, शोक, संकट और शत्रु होते नष्ट
बलिया। सनातन धर्म के पांच प्रमुख देवताओं में सूर्य नारायण प्रत्यक्ष देव हैं। वाल्मीकि रामायण में आदित्य हृदय स्तोत्र के द्वारा सूर्य देव का जो स्तवन (स्तुति) किया गया है, उससे उनके सर्वदेवमय और सर्वशक्तिमान स्वरूप का बोध होता है। ज्योतिषाचार्य डॉ. अखिलेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि छठ पर्व सूर्य उपासना का अमोघ अनुष्ठान है। इससे समस्त रोग, शोक, संकट और शत्रु नष्ट होते हैं और संतान का कल्याण होता है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से इस व्रत का शुभारंभ होता है। कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी के दिन संध्याकाल में नदी, गंगा, नहर या तालाब के किनारे व्रती स्त्री-पुरुष सूर्यास्त के समय अनेक प्रकार के पकवानों को बांस के सूप में सजाकर सूर्यनारायण को श्रद्धापूर्वक अर्घ्य अर्पित करते हैं। सप्तमी तिथि को प्रातःकाल उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के उपरांत ही व्रत पूर्ण होता है। मिथिलांचल में इस व्रत को प्रतिहार (षष्ठी) व्रत के नाम से प्रसिद्धि प्राप्त है। प्रतिहार से तात्पर्य नकारात्मक (विघ्नकारी) शक्तियों का उन्मूलन है। सूर्य भगवान को अर्घ्य देते समय यह मंत्र बोलें—ॐ एहि सूर्य सहस्रांशो तेजोराशे जगत्पते। अनुकम्पय माम् भक्त्या गृहाणार्ध्यम् दिवाकर। सूर्य षष्ठी वाराणसी में डाला छठ के नाम से जानी जाती है। इस व्रत के अनुष्ठान करने से निःसंतान लोगों को पुत्र की प्राप्ति होती है। सूर्य देव की आराधना से नेत्र, त्वचा व हृदय के सभी रोग ठीक हो जाते हैं।

खरीदारी को बाजारों में उमड़ी भीड़, छोटी से छोटी चीज जुटाने में लगे रहे लोग
जिले में छठ पर्व को लेकर बाजारों में काफी भीड़ रही। छठ की खरीददारी के लिए शहर के शहीद पार्क चौक, स्टेशनरोड, कासिम बाजार, गुदरी बाजार, लोहापट्टी, आर्यसमाज रोड आदि बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी है। कोशी, पीतल एवं बांस के सूप, दउरा, साड़ी, गन्ना, नारियल, फल सहित पूजा के हर छोटे-छोटे सामानों की खरीद में लोग जुटे रहे। साड़ी की दुकानों पर भी रौनक आ गई है। पूजा में साड़ी छठ मइया को चढ़ाई जाती है और पूजा करने वाली महिला भी नई साड़ी में ही पूजा करती हैं। इसलिए, इस समय साड़ी की दुकानों पर भीड़ लगी हुई है। श्रृंगार की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ बढ़ गई है। छठ में टीका एवं नथिया के साथ-साथ बिछिया एवं चांदी के पायल भी बिक रहे हैं। बाजारों में छठ की रौनक और सामान दोनों की अनोखी छठा दिख रही है। छठ पर्व पर पूजा के लिए लोग हर छोटी से छोटी चीज को जुटाने में लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed